खरखौदा: थाना खुर्द गांव में इनेलो कार्यकर्ताओं की जिला स्तरीय बैठक जिला अध्यक्ष कृष्ण मलिक के अध्यक्षता में हुई आयोजित
थाना खुर्द गांव में इनेलो कार्यकर्ताओं की जिला स्तरीय बैठक जिला अध्यक्ष कृष्ण मलिक के अध्यक्षता में आयोजित की गई। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी के नए सदस्य बनाने की मुहिम चलाई गई है। जिसमें कार्यकर्ताओं के नए परिचय पत्र जारी किए जाएंगे। प्रदेश में यह अभियान 15 फरवरी तक चलाया जाएगा।मौके पर अशोक कौशिक,कुणाल गहलावत, अशोक राणा मौजूद थे।