खरखौदा: खरखौदा-सोनीपत बाइपास चौराहे पर बस और टेंपो की टक्कर, आधा दर्जन यात्री हुए घायल, जांच में जुटी पुलिस
वीरवार को खरखौदा सोनीपत बाईपास चौराहे पर प्राइवेट बस व एक टेंपो की टक्कर में करीब आधा दर्जन बस में बैठी सवारियां घायल हो गई। जिन्हें खरखौदा के सामुदायिक अस्पताल में दाखिल कराया गया। घायलों में खरखौदा आईटीआई की इंस्पेक्टर व लाइब्रेरियन भी शामिल है। दुर्घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। दुर्घटना के बाद मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई।