खरखौदा: गोरड गांव निवासी व्यक्ति ने गांव के ही दंपति पर लगाया मारपीट करने का आरोप
गोरड़ के रहने वाले एक व्यक्ति ने गांव के ही एक दंपती पर उसके साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गोरड़ के ओमप्रकाश का कहना है कि उसका पड़ोसी विरेंद्र अपनी पत्नी के साथ आया और उसे लाठियो से पीट कर घायल कर दिया। घायल अवस्था में उसे खरखौदा के सरकारी अस्पताल लाया गया। खरखौदा पुलिस मामले की जांच कर रही है।