चकरनगर: डीएपी खाद की कालाबाजारी में सचिव समेत 3 पर मुकदमा, 153 बोरी का हिसाब गायब
करियावली साधन सहकारी समिति से कालाबाजारी के लिए ले जाई जा रही 30 बोरी डीएपी पकड़े जाने के मामले में समिति सचिव समेत तीन लोगों के खिलाफ बिठौली थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। पांच नवंबर को ग्रामीणों ने पिकअप में लदी 30 बोरी डीएपी पकड़कर पुलिस के सुपुर्द की थी। इसके बाद छह नवंबर को अधिकारियों ने समिति के गोदाम का भौतिक सत्यापन किया। तब मुकदमा दर्ज किया गया।