ब्यौहारी: अवैध उत्खनन रोकने ग्रामीणों ने संभाला मोर्चा, बोले- एक ट्रैक्टर भी नहीं निकलने देंगे
ब्यौहारी के ग्राम सौता में झापर नदी से अवैध रेत खनन के आरोपों को लेकर ग्रामीणों ने निगरानी शुरू कर दी है। दिन-रात अलग-अलग टोलियां बनाकर ग्रामीण नदी पर नजर रख रहे हैं। रेत लेने पहुंचा ट्रैक्टर देखकर ग्रामीण जुट गए और रेत अनलोड कराकर चालक को ट्रैक्टर वापस ले जाना पड़ा। वीडीओ शुक्रवार शाम 7 बजे सामने आया है।