मुरैना नगर: कार न दिलाने पर सरपंच के बेटे ने पिता को गोली मारी, प्राइवेट अस्पताल में चल रहा इलाज, पुलिस जांच कर रही है
मुरैना सिविल लाईन थाना क्षेत्र की हंसाई रोड स्थित सरपंच का पुरा गाँव में रहने वाले एक बेटे ने रविवार-सोमवार की रात पिता को गोली मार दी है। पिता को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां से परिजन किसी प्राइवेट अस्पताल में ले गए। जहाँ उनका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है की आरोपी बेटा महंगी कार लेने की जिद कर रहा था मना करने पर बेटे ने goli मार दी।