मुरैना नगर: सिलायथा गांव में पंचायत भवन के निर्माण कार्य को लेकर एक व्यक्ति को गोली मारने के मामले में दो आरोपी हुए गिरफ्तार
सिविल लाइन थाना क्षेत्र के सिलायथा गांव में पंचायत भवन के निर्माण कार्य को लेकर एक व्यक्ति को गोली मारी गई थी, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई थी, इसके बाद फरार आरोपियों पर एसपी के द्वारा इनाम भी घोषित किया गया था। जिसमें से पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। वह अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।