मुरैना नगर: जेल रोड पर घटिया सीवर निर्माण, ओवरफ्लो होने पर बड़े पाइप डालने का वीडियो हुआ वायरल
मुरैना ननि और ठेकेदार द्वारा सीवर निर्माण में जमकर लापरवाही बरती गई।इसके दुष्परिणाम अब सामने आ रहे हैं।शहर की जेल रोड पर सीवर निर्माण के दौरान छोटे पाइप डाल दिए गए जो अब ओवरफ्लो हो रहे हैं और सड़कों पर सीवर का गंदा पानी बह रहा है।इस समस्या के पश्चात ननि द्वारा फिर से सड़क को खोदकर नए और बड़े पाइप डाले जा रहे हैं। जिसके वीडियो शोसल मिडिया पर वायरल हो रहे है।