मुरैना नगर: लुहार गली में ढाबों पर अतिक्रमण हटाने गई ननि टीम से हुई बहस, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
मुरैना नगर निगम का मदाखलत दस्ता आज सोमवार की दोपहर पुरानी कलेक्ट्रेट के सामने लोहर गली में पहुंचा और यहां मस्जिद के नीचे चलने वाले मदीना होटल पर पहुंचे। जहां आकर सड़क पर रखे सामान को हटाने के लिए कहा।इसके साथ ही यहां जलकर की वसूली के लिए नोटिस जारी किए गए।इस बीच इन ढाबा वालों से मदाखलत प्रभारी की जमकर बहस हो गई।जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।