मुरैना नगर: 4 मार्च को मुरैना आएंगे MP विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, शहीद महेन्द्र सिंह सिकरवार की प्रतिमा का करेंगे अनावरण
विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर सतना से महाकौशल एक्सप्रेस से रवाना होकर 4 मार्च को मुरैना आयेंगे।निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार विधानसभा अध्यक्ष 4 मार्च को सुबह 10 बजे मुरैना से प्रस्थान कर सबलगढ़ के अटार गाँव पहुंचेगे।जहाँ अमर शहीद हवलदार की प्रतिमा के अनावरण समारोह कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बतौर उपस्थित रहेंगे। उसके बाद ग्वालियर के लिए प्रस्थान करेंगे।