नरवल: महाराजपुर क्षेत्र में रूम स्टेशन के पास रेलवे पटरी पार करते समय 18 वर्षीय छात्र ट्रेन की चपेट में आया, मौत
महाराजपुर क्षेत्र में सोमवार 2 बजे रूमा स्टेशन के पास रेलवे पटरी पार करते समय एक 18 वर्षीय स्टूडेंट ट्रेन की चपेट में आ गई। स्टूडेंट की मौके पर ही मौत हो गई। मृतका फतेहपुर जनपद के औंग थाना क्षेत्र के खदरा की रहने वाली थी।महाराजपुर थाना प्रभारी संजय कुमार पांडे ने बताया कि यह मामला रेलवे विभाग से जुड़ा है। जीआरपी पुलिस मामले की जांच कर रही है।