नरवल: नरवल थाना क्षेत्र में महिला के साथ उसके पड़ोसी युवक ने की छेड़छाड़
नरवल थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पीड़िता ने नरवल थाने में शिकायत दर्ज कराई है। महिला फॉर्म हाउस से अपने घर लौट रही थी। इसी दौरान उसके पड़ोस का एक युवक मोटरसाइकिल से आया और महिला के साथ अभद्र टिप्पणियां कीं।नरवल थानाप्रभारी ने शुक्रवार 4 बजे बताया कि,मामले की जांच की जा रही है। आवश्यक करवाई की जाएगी।