नरवल: सरसौल स्थित नवोदय विद्यालय में छात्रों के विरोध के बाद हॉस्टल की समस्याओं का हुआ समाधान
सरसौल स्थित पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय में छात्रों के विरोध के बाद हॉस्टल की समस्याओं का समाधान कर दिया गया है। सोमवार को 11वीं और 12वीं कक्षा के छात्रों ने स्कूल गेट पर प्रदर्शन किया था।छात्र लव पाल और उत्तम नारायण ने गुरुवार 4 बजे बताया कि,अब बिजली कटौती नहीं हो रही है। बाथरूम की टोंटियां बदल दी गई हैं। भोजन की गुणवत्ता में भी सुधार हुआ है।