नरवल: महाराजपुर क्षेत्र में तेज दफ्तर कंटेनर ने खड़े ट्रक के पीछे से जा घुसा, परिचालक और चालक गंभीर रूप से घायल
महाराजपुर क्षेत्र में रविवार को 1बजे एक बड़ा हादसा हुआ। पुरवामीर राधा रानी कोल्ड स्टोर के पास फतेहपुर से कानपुर की ओर जा रहा तेज रफ्तार कंटेनर खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसा। जिसमें परिचालक और चालक गंभीर रूप घायल हो गया। महाराजपुर इंस्पेक्टर संजय कुमार पांडे ने बताया कि नेशनल हाइवे पर यातायात सामान्य है। कंटेनर मालिक से संपर्क कर जानकारी जुटाई जा रही है।