लखीसराय: मामूली विवाद में घायल वृद्ध की इलाज के दौरान मौत, सदर अस्पताल में हुआ पोस्टमार्टम
चानन थाना क्षेत्र के भंडार गांव में मामूली विवाद के बाद हुई मारपीट की घटना में घायल वृद्ध की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान कमली यादव के 60 वर्षीय पुत्र रामदेव यादव के रूप में की गई है। तथा मृतक के शव का पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल गुरुवार के दोपहर 330 पर लाया गया। जहां पोस्टमार्टम कराया गया।