#मारपीट में घायल उमेश चौरसिया की इलाज के दौरान मौत, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें गठित
#बलिया
थाना उभांव क्षेत्र के कैथी शंकरपुर मटिया मोड़ पर मारपीट की घटना में घायल उमेश चौरसिया की उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें गठित की गई हैं।
पुलिस के अनुसार, 14 सितंबर 2026 की रात करीब आठ बजे सूचना मिली कि उमेश चौरसिया का उसके बगल के गांव के रहने वाले कुछ युवकों से विवाद के बाद मारपीट हो गई। मारपीट के दौरान उमेश के सिर में लाठी से चोट लगी। गंभीर हालत में उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) उभांव ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मृतक के भतीजे चंदन ने आरोप लगाया है कि पड़ोसी गांव के रहने वाले विपिन और उसके साथियों ने उमेश चौरसिया के साथ मारपीट की थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के उच्च अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। फोरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए।
पुलिस ने बताया कि मृतक के भतीजे चंदन की तहरीर के आधार पर थाना उभांव में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीमें लगाई गई हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
घटना के बाद मौके पर शांति व्यवस्था कायम है। मामले में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी की वीडियो बाइट भी जारी की गई है।
#BalliaNews #BalliaPolice #Ubhaon #CrimeNews #MurderCase #मारपीट #उमेशचौरसिया #उभांव #बलिया #पुलिसकार्रवाई #FSL #CrimeNews #BalliaNews