#जिलाधिकारी ने ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस का किया निरीक्षण
#बलिया,16सितंबर। भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के तहत जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण किया।
#उन्होंने जिले के सभी सात विधानसभा क्षेत्रों—357 बेल्थरारोड (अ.जा.), 358 रसड़ा, 359 सिकन्दरपुर, 360 फेफना, 361 बलिया नगर, 362 बांसडीह और 363 बैरिया से संबंधित गोदामों में सुरक्षा एवं प्रबंधन व्यवस्था का जायजा लिया।
#जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों से वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी लेते हुए निर्देश दिया कि सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो और सभी व्यवस्थाएं भारत निर्वाचन आयोग के मानकों के अनुरूप सुनिश्चित की जाएं।
#उन्होंने सीसीटीवी नियंत्रण कक्ष का निरीक्षण कर स्क्रीन और रिकॉर्डिंग व्यवस्था की जानकारी ली तथा लॉगबुक का भी अवलोकन किया।
#इस दौरान अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार, सीआरओ गुलशन जी, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी अख्तर हसन, मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
#बलिया #जिलाधिकारी #मंगला_प्रसाद_सिंह #EVM #VVPAT #ईवीएम #वीवीपैट #निर्वाचन_आयोग #मतदान #विधानसभा_चुनाव #बलिया_न्यूज़ #सिकन्दरपुर #रसड़ा #बेल्थरारोड #फेफना #बलिया_नगर #बांसडीह #बैरिया #ElectionCommission #BalliaNews