राष्ट्रीय अधिवेशन में बलिया के चार साहित्यकार सम्मानित, बढ़ा जिले का मान
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में विकास संस्कृति साहित्य अकादमी एवं विकास संस्कृति अभियंता अकादमी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित राष्ट्रीय अधिवेशन-2026 में बलिया के चार साहित्यकारों डॉ. आदित्य कुमार 'अंशु', डॉ. रमाशंकर वर्मा 'मनहर', डॉ. सुनील कुमार ओझा और डॉ. फतेहचंद 'बेचैन' को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में राष्ट्रकवि डॉ. बृजेश सिंह के साहित्य पर राष्ट्रीय विमर्श हुआ। संगोष्ठी का विषय 'राष्ट्रकवि की अवधारणा एवं भारत के राष्ट्रकवि' रहा, जिसमें दो दर्जन से अधिक शोधपत्र प्रस्तुत किए गए। बलिया के चारों साहित्यकारों ने भी शोधपत्र प्रस्तुत कर अपने विचार रखे।
डॉ. आदित्य कुमार 'अंशु' ने बलिया के साहित्य में राष्ट्रीय चेतना के इतिहास और डॉ. बृजेश सिंह के साहित्य में राष्ट्रीय चिंतन को रेखांकित किया। डॉ. बृजेश सिंह के महाकाव्य 'आहुति' और 'वेदमूर्ति' पर भी शोधपत्र प्रस्तुत किए गए।
सभी शोधपत्रों को डॉ. रवींद्र पूंजाराम ठाकरे द्वारा संपादित 500 पृष्ठीय ग्रंथ 'राष्ट्रकवि की अवधारणा और भारत के राष्ट्रकवि' के रूप में विमोचित किया गया। इसके साथ ही डॉ. मोतिम वर्मा गंगा द्वारा डॉ. बृजेश सिंह के साहित्य पर लिखी पुस्तक का भी विमोचन हुआ।
#बलिया #बलिया_न्यूज़ #रसड़ा #साहित्य #साहित्यकार #राष्ट्रीय_अधिवेशन #बिलासपुर #छत्तीसगढ़ #डॉ_आदित्य_कुमार_अंशु #डॉ_रमाशंकर_वर्मा #डॉ_सुनील_कुमार_ओझा #डॉ_फतेहचंद_बेचैन #डॉ_बृजेश_सिंह #राष्ट्रकवि #साहित्य_सम्मान #राष्ट्रीय_विमर्श