Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
रेलवे
Coronavirus
कांग्रेस
बीजेपी
Congress
Modi
Delhi
Viral
Dm
Rajasthan
मध्यप्रदेश
Bollywood
Patna
Breakingnews
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
जिलाधिकारी

गयाजी में 25 मॉडल स्कूल का शुभारंभ, स्टूडेंट के लिए प्राइवेट विद्यालय जैसी सुविधाएं, स्मार्ट क्लासेस, लाइब्रेरी आईसीटी लैब की व्यवस्था सीएम सम्राट चौधरी आज बेगूसराय से बिहार के 551 सरस्वती विद्या निकेतन आदर्श विद्यालय (मॉडल स्कूल) का वर्चुअल लोकार्पण किया। जिसमें गयाजी के 29 स्कूल शामिल हैं, लेकिन 25 का ही आज (रविवार) उद्घाटन किया गया। शेष 4 स्कूलों का चयन बाद में किया गया। गयाजी में आयोजित कार्यक्रम में बिहार विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार हुए। शिक्षा विभाग ने जिले 29 स्कूलों को मॉडल स्कूल बनाने की दिशा में तेजी से कदम बढ़ाए हैं। इन स्कूलों में अब बच्चों को निजी विद्यालयों की तरह आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी। विभाग का कहना है कि सरकार का पूरा जोर स्कूलों की आधारभूत संरचना और शिक्षा की गुणवत्ता को सुधारने पर है। गया जिले के चयनित 25 सरस्वती विद्या निकेतन (आदर्श विद्यालय) 1. उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय, श्यामचकला, आमस 2. गुलाबचंद उच्च विद्यालय, गम्हिरपुर, वजीरगंज 3. उत्क्रमित उच्च विद्यालय, भलुआर, बांकेबाजार 4. एसएस उच्च विद्यालय, सुलेबट्टा, बाराचट्टी 5. अयवाल उच्च विद्यालय, बेलागंज 6. +2 उच्च विद्यालय, बोधगया 7. उच्च माध्यमिक विद्यालय, घोड़ाघाट, डोभी 8. जनता उच्च विद्यालय, इमामगंज 9. प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय, फतेहपुर 10. उच्च विद्यालय, चाकंद, नगर प्रखंड 11. +2 जिला स्कूल, गया 12. उत्क्रमित उच्च विद्यालय, मंझार, गुरारू 13. उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय, स्थुनाथखाप, गुरुआ 14. प्रोजेक्ट उच्च विद्यालय, रानीगंज, डुमरिया 15. जनता उच्च विद्यालय, करपी, खिजरसराय 16. उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय, कावर, कोंच 17. उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय, शादीपुर, मानपुर 18. उच्च विद्यालय, मोहनपुर 19. मोहनदास करमचंद गांधी उच्च विद्यालय, सेवतर, मोहड़ा 20. उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय, बड़डी, नीमचक बथानी 21. उच्च विद्यालय, परेया 22. रंगलाल उच्च विद्यालय, शेरघाटी 23. शिवराम भारती उच्च विद्यालय, टनकुप्पा 24. उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय, डिहुरा, टिकारी 25. रामानुज उच्च विद्यालय, बजीरगंज स्कूलों में हाईटेक व्यवस्था इन मॉडल स्कूलों को मुख्य रूप से सरस्वती विद्या निकेतन की तर्ज पर संचालित किया जाएगा। स्कूलों में पढ़ाई और माहौल को पूरी तरह बदल दिया गया है। जिला शिक्षा पदाधिकारी कृष्ण मुरारी गुप्ता ने बताया की स्कूलों में स्मार्ट क्लास और आधुनिक तकनीक सुविधा है. सभी स्कूलों में अत्याधुनिक आइसीटी लैब औऱ हाई-स्पीड वाई-फाई की सुविधा है । #गयाजी #gayadastak #GayaPolice #GayaNews #gaya #स्कूल

MORE NEWS

सीआरपीएफ जवान-शिक्षिका के बीच शादी को लेकर विवाद गहराया, मां बोली- लड़की से सिर्फ मुलाकात हुई, एनजीओ पर 5 लाख मांगने का आरोप, पुलिस दोनों पक्षों के आरोपों के आधार पर मामले की कर रही जांच 

गया: बीपीएससी शिक्षिका और सीआरपीएफ जवान के बीच शादी को लेकर विवाद गहरा गया है। जहां गयाजी के चिडियामा  के स्वर्गीय गुड्ड सिंह की पुत्री जो कि पेशे से BPSC शिक्षिका व CRPF जवान पर जबरन शादी करने का दबाव डाल रही है, वहीं जवान के परिवार का आरोप है कि एक महिला सुरक्षा संगठन से जुड़ी एक महिला, शिक्षिका से समझौते के नाम पर पांच लाख रुपये की मांग की और पैसे नहीं देने पर गंभीर परिणाम भुगतने तक की धमकी दी है। इन आरोपों के बाद अब पुलिस एक एनजीओ की कथित भूमिका की भी जांच कर रही है। पूरा मामला पटना जिले के बाढ़ अनुमंडल अंतर्गत अथमलगोला थाना क्षेत्र से जुड़ा है। बताया जाता है कि गया जिले के चिड़ियामा गाँव की निक्की कुमारी से शादी की बात अथमलगोला थाना के बिजरुक निवासी सीआरपीएफ सब-इंस्पेक्टर मंजीत से चल रही थी। दोनों परिवारों की मुलाकात बख्तियारपुर की एक महिला मध्यस्थ के माध्यम से कराई गई थी। जवान की मां ने बताया कि 5 सितंबर 2025 को पटना के हनुमान मंदिर में दोनों पक्षों की ओर से देखा-देखी कार्यक्रम था। लेकिन परिवार को रिश्ता पसंद नहीं आया और दो दिन बाद उन्होंने शादी से इनकार कर दिया था। उनका आरोप है कि इसके बाद शिक्षिका ने बायोडाटा से मोबाइल नंबर लेकर मंजीत से संपर्क करना शुरू किया और शादी नहीं करने पर आत्महत्या की धमकी देकर दबाव बनाने लगी। विवाद उस समय और बढ़ गया जब करीब दो-तीन महीने पहले मंजीत के रिंग सेरेमनी की बात शिक्षिका को पता चली। इसके बाद शिक्षिका अथमलगोला थाना पहुंच जवान पर शादी का झांसा देकर अलग-अलग जगहों पर यौन शोषण करने का आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की। शिक्षिका के इन आरोपों की जांच पुलिस कर रही है। ।
#gayadastak 
#गयाजी 
#GayaNews 
#gaya 
#manpurgaya 
#CrimeNews 
#GayaPolice 
#biharpolties

सीआरपीएफ जवान-शिक्षिका के बीच शादी को लेकर विवाद गहराया, मां बोली- लड़की से सिर्फ मुलाकात हुई, एनजीओ पर 5 लाख मांगने का आरोप, पुलिस दोनों पक्षों के आरोपों के आधार पर मामले की कर रही जांच गया: बीपीएससी शिक्षिका और सीआरपीएफ जवान के बीच शादी को लेकर विवाद गहरा गया है। जहां गयाजी के चिडियामा के स्वर्गीय गुड्ड सिंह की पुत्री जो कि पेशे से BPSC शिक्षिका व CRPF जवान पर जबरन शादी करने का दबाव डाल रही है, वहीं जवान के परिवार का आरोप है कि एक महिला सुरक्षा संगठन से जुड़ी एक महिला, शिक्षिका से समझौते के नाम पर पांच लाख रुपये की मांग की और पैसे नहीं देने पर गंभीर परिणाम भुगतने तक की धमकी दी है। इन आरोपों के बाद अब पुलिस एक एनजीओ की कथित भूमिका की भी जांच कर रही है। पूरा मामला पटना जिले के बाढ़ अनुमंडल अंतर्गत अथमलगोला थाना क्षेत्र से जुड़ा है। बताया जाता है कि गया जिले के चिड़ियामा गाँव की निक्की कुमारी से शादी की बात अथमलगोला थाना के बिजरुक निवासी सीआरपीएफ सब-इंस्पेक्टर मंजीत से चल रही थी। दोनों परिवारों की मुलाकात बख्तियारपुर की एक महिला मध्यस्थ के माध्यम से कराई गई थी। जवान की मां ने बताया कि 5 सितंबर 2025 को पटना के हनुमान मंदिर में दोनों पक्षों की ओर से देखा-देखी कार्यक्रम था। लेकिन परिवार को रिश्ता पसंद नहीं आया और दो दिन बाद उन्होंने शादी से इनकार कर दिया था। उनका आरोप है कि इसके बाद शिक्षिका ने बायोडाटा से मोबाइल नंबर लेकर मंजीत से संपर्क करना शुरू किया और शादी नहीं करने पर आत्महत्या की धमकी देकर दबाव बनाने लगी। विवाद उस समय और बढ़ गया जब करीब दो-तीन महीने पहले मंजीत के रिंग सेरेमनी की बात शिक्षिका को पता चली। इसके बाद शिक्षिका अथमलगोला थाना पहुंच जवान पर शादी का झांसा देकर अलग-अलग जगहों पर यौन शोषण करने का आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की। शिक्षिका के इन आरोपों की जांच पुलिस कर रही है। । #gayadastak #गयाजी #GayaNews #gaya #manpurgaya #CrimeNews #GayaPolice #biharpolties

Gaya Town CD Block, Gaya | Jul 19, 2026

*पितृपक्ष मेला महासंगम–2026 को भव्य, स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित बनाने की तैयारियां तेज*

इस वर्ष पितृपक्ष मेला का आयोजन 25 सितंबर से 10 अक्टूबर 2026 तक किया जाएगा।
इसी क्रम में आज जिला पदाधिकारी श्री शशांक शुभंकर की अध्यक्षता में समाहरणालय में सड़क एवं नालियों की मरम्मत, सड़क एवं नालियों की सफाई तथा प्रचार-प्रसार कोषांग की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
जिला पदाधिकारी ने कहा है कि सभी विभागों, जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों एवं आम नागरिकों के सहयोग से पितृपक्ष मेला महासंगम–2026 को स्वच्छ, सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं यादगार बनाया जाएगा, जिससे देश-विदेश से आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं एवं सुगम व्यवस्था उपलब्ध कराई जा सके।
#pitripaksha2026 #gayaji #gaya #gayabihar 
#pinddaan

*पितृपक्ष मेला महासंगम–2026 को भव्य, स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित बनाने की तैयारियां तेज* इस वर्ष पितृपक्ष मेला का आयोजन 25 सितंबर से 10 अक्टूबर 2026 तक किया जाएगा। इसी क्रम में आज जिला पदाधिकारी श्री शशांक शुभंकर की अध्यक्षता में समाहरणालय में सड़क एवं नालियों की मरम्मत, सड़क एवं नालियों की सफाई तथा प्रचार-प्रसार कोषांग की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिला पदाधिकारी ने कहा है कि सभी विभागों, जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों एवं आम नागरिकों के सहयोग से पितृपक्ष मेला महासंगम–2026 को स्वच्छ, सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं यादगार बनाया जाएगा, जिससे देश-विदेश से आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं एवं सुगम व्यवस्था उपलब्ध कराई जा सके। #pitripaksha2026 #gayaji #gaya #gayabihar #pinddaan

Gaya, Bihar | Jul 19, 2026

आज जिलाधिकारी श्री शशांक शुभंकर द्वारा समाहरणालय सभाकक्ष में, श्री पीयूष कुमार को बोरवेल से सकुशल बाहर निकलने के सहयोग कार्य में जुड़े एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, स्थानीय जनप्रतिनिधिगण को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। साथ ही पीयूष कुमार तथा उनके माता पिता को इस कठिन घड़ी में संयम बनाए रखने तथा प्रशासन का सहयोग करने के लिए उपहार दिया गया।
#rescuemission #districtadministration #biharpolice #ndrf #sdrf #gaya #gayabihar

आज जिलाधिकारी श्री शशांक शुभंकर द्वारा समाहरणालय सभाकक्ष में, श्री पीयूष कुमार को बोरवेल से सकुशल बाहर निकलने के सहयोग कार्य में जुड़े एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, स्थानीय जनप्रतिनिधिगण को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। साथ ही पीयूष कुमार तथा उनके माता पिता को इस कठिन घड़ी में संयम बनाए रखने तथा प्रशासन का सहयोग करने के लिए उपहार दिया गया। #rescuemission #districtadministration #biharpolice #ndrf #sdrf #gaya #gayabihar

Gaya, Bihar | Jul 19, 2026

गयाजी में 25 मॉडल स्कूल का शुभारंभ, स्टूडेंट के लिए प्राइवेट विद्यालय जैसी सुविधाएं, स्मार्ट क्लासेस, लाइब्रेरी आईसीटी लैब की व्यवस्था सीएम सम्राट चौधरी आज बेगूसराय से बिहार के 551 सरस्वती विद्या निकेतन आदर्श विद्यालय (मॉडल स्कूल) का वर्चुअल लोकार्पण किया। जिसमें गयाजी के 29 स्कूल शामिल हैं, लेकिन 25 का ही आज (रविवार) उद्घाटन किया गया। शेष 4 स्कूलों का चयन बाद में किया गया। गयाजी में आयोजित कार्यक्रम में बिहार विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार हुए। शिक्षा विभाग ने जिले 29 स्कूलों को मॉडल स्कूल बनाने की दिशा में तेजी से कदम बढ़ाए हैं। इन स्कूलों में अब बच्चों को निजी विद्यालयों की तरह आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी। विभाग का कहना है कि सरकार का पूरा जोर स्कूलों की आधारभूत संरचना और शिक्षा की गुणवत्ता को सुधारने पर है। गया जिले के चयनित 25 सरस्वती विद्या निकेतन (आदर्श विद्यालय) 1. उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय, श्यामचकला, आमस 2. गुलाबचंद उच्च विद्यालय, गम्हिरपुर, वजीरगंज 3. उत्क्रमित उच्च विद्यालय, भलुआर, बांकेबाजार 4. एसएस उच्च विद्यालय, सुलेबट्टा, बाराचट्टी 5. अयवाल उच्च विद्यालय, बेलागंज 6. +2 उच्च विद्यालय, बोधगया 7. उच्च माध्यमिक विद्यालय, घोड़ाघाट, डोभी 8. जनता उच्च विद्यालय, इमामगंज 9. प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय, फतेहपुर 10. उच्च विद्यालय, चाकंद, नगर प्रखंड 11. +2 जिला स्कूल, गया 12. उत्क्रमित उच्च विद्यालय, मंझार, गुरारू 13. उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय, स्थुनाथखाप, गुरुआ 14. प्रोजेक्ट उच्च विद्यालय, रानीगंज, डुमरिया 15. जनता उच्च विद्यालय, करपी, खिजरसराय 16. उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय, कावर, कोंच 17. उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय, शादीपुर, मानपुर 18. उच्च विद्यालय, मोहनपुर 19. मोहनदास करमचंद गांधी उच्च विद्यालय, सेवतर, मोहड़ा 20. उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय, बड़डी, नीमचक बथानी 21. उच्च विद्यालय, परेया 22. रंगलाल उच्च विद्यालय, शेरघाटी 23. शिवराम भारती उच्च विद्यालय, टनकुप्पा 24. उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय, डिहुरा, टिकारी 25. रामानुज उच्च विद्यालय, बजीरगंज स्कूलों में हाईटेक व्यवस्था इन मॉडल स्कूलों को मुख्य रूप से सरस्वती विद्या निकेतन की तर्ज पर संचालित किया जाएगा। स्कूलों में पढ़ाई और माहौल को पूरी तरह बदल दिया गया है। जिला शिक्षा पदाधिकारी कृष्ण मुरारी गुप्ता ने बताया की स्कूलों में स्मार्ट क्लास और आधुनिक तकनीक सुविधा है. सभी स्कूलों में अत्याधुनिक आइसीटी लैब औऱ हाई-स्पीड वाई-फाई की सुविधा है । #गयाजी #gayadastak #GayaPolice #GayaNews #gaya #स्कूल - Gaya Town CD Block News