दुबग्गा क्षेत्र के शेखपुरवा, लाल नगर निवासी महिला का एक वीडियो आज शनिवार के दोपहर 1:00 बजे सामने आया तो उसने बताया कि पुलिस को लिखित शिकायत देकर आरोप लगाया है कि मोहल्ले के कुछ लोग लगातार परिवार को प्रताड़ित कर रहे हैं। शिकायत में मारपीट, रास्ता रोकने, जान से मारने की धमकी और घर के सामने गाड़ी खड़ी करने को लेकर विवाद का जिक्र किया गया है।