बक्सर: दलसागर परसिया रोड से औद्योगिक थाने की पुलिस ने 24.780 किलो गांजे के साथ 1 व्यक्ति को गिरफ्तार किया
Buxar, Buxar | Sep 28, 2025 औद्योगिक थाने की पुलिस ने दल सागर परासिया रोड से 24.780 किलो गांजा के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। औद्योगिक थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि 27 सितंबर को रात 10 बजे वाहन चेकिंग के दौरान दलसागर परसिया रोड में पतेलवा के पास 1 टेंपो को रोका गया। इस दौरान टेम्पू में से 1 व्यक्ति कूद कर भागने में सफल रहा। परन्तु इस दौरान टेम्पू एवं चालक को पकड़ लिया गया।