बक्सर: चेन्नई गुरुकुल के 10 वर्षीय अंश उपाध्याय ने गोला बाजार पंडाल में किया यजुर्वेद पाठ, भक्तिमय हुआ माहौल
Buxar, Buxar | Sep 28, 2025 चेन्नई गुरुकुल में वेदाध्ययन कर रहे बक्सर के अंश उपाध्याय ने शहर के मुनीम चौक स्थित गोला बाजार कला निकेतन द्वारा बनाए गए भव्य श्री दुर्गा पूजा पंडाल में यजुर्वेद पाठ किया। उनके मंत्रोच्चारण से पूरा वातावरण भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा से गूंज उठा। पूजा समिति के द्वारा सुबह 7 बजे से 9 बजे तक यजुर्वेद का पाठ करने को लेकर आमंत्रित किया है।