बक्सर: जिले में राज्य सरकार द्वारा एससी/एसटी के लिए कल्याणकारी योजनाएं संचालित: राजू खरवार
Buxar, Buxar | Sep 27, 2025 राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग बिहार के सदस्य राजू खरवार शनिवार को बक्सर पहुंचे. जहां उन्होंने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करने के बाद जिला अतिथि गृह में पत्रकारों को शनिवार को करीब 4:00 बजे अपराह्न में संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार की ओर से एससी-एसटी के लिए कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है. अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में योजनाओं पर चर्चा की गई.