ब्यौहारी: पपौंध थाने में विधि-विधान से संपन्न हुई शस्त्र पूजा
विजय दशमी पर्व के अवसर पर पपौंध थाना परिसर में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ शस्त्र पूजा का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर शस्त्रों की पूजा की। कार्यक्रम में थाना प्रभारी सहित पुलिस स्टाफ मौजूद रहा। जानकारी मंगलवार दोपहर 12 बजे सामने आई है।