नरवल: महाराजपुर में पति को शराब पिलाकर महिला को गेहूं के खेत में ले जाकर पांच लोगों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, सभी गिरफ्तार
महाराजपुर थाना क्षेत्र में होली के दिन पति को कोल्ड ड्रिंक में शराब मिलाकर पांच लोगों ने पिला दी जिससे पति नशे में धुत हो गया और इसके बाद पांचो ने उसकी पत्नी को गेहूं के खेत में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया।थाना प्रभारी ने रविवार शाम 6:30 बजे बताया सामूहिक दुष्कर्म के पांचों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।अन्य आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।