नरवल: नरवल में इंडियन ऑयल की लाइन में सेंधमारी करने वाले गिरोह को गिरफ्तार किया गया, माल भी बरामद
नरवल में इंडियल ऑयल की लाइन में सेंधमारी करके डीजल चोरी करने वाले गिरोह तक तो कानपुर क्राइमब्रांच पहुंच गई, लेकिन मास्टर माइंड को नहीं पकड़ सकी। पुलिस ने सेंधमारी करने वाले तीन गुर्गों को अरेस्ट किया है। उनके पास से चोरी के कई ड्रम डीजल और लोडर भी बरामद हुआ है। थाना प्रभारी ने मंगलवार 4बजे बताया कि,प्रकरण में 3लोगों की गिरफ्तारी की गई है,बाकी की तलाश जारी है