नरवल: महाराजपुर में पुराने विवाद को लेकर एक युवक को 4 लोगों ने हमला कर किया घायल
महाराजपुर थाना क्षेत्र के डोमनपुर के मजरा दिबियापुर में एक युवक पर चार लोगों ने हमला कर दिया।पीड़ित रोहित कुमार किराने की दुकान पर सामान खरीद रहा था इसी दौरान पुराने विवाद को लेकर दबंगों ने रोहित के साथ गाली गलौज कर दी,जब रोहित ने विरोध किया तो चारों ने लाठी डंडों से उस पर हमला कर दिया।थाना प्रभारी ने शनिवार शाम 6बजे बताया आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।