नरवल: महाराजपुर थाना क्षेत्र में कानपुर प्रयागराज नेशनल हाईवे पर वैगनआर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, चालक की हुई मौत
कानपुर-प्रयागराज नेशनल हाइवे पर महाराजपुर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। ब्रह्मदेव मंदिर के सामने एक वैगनआर कार ने गुरुवार शाम 6:00 बजे ई-रिक्शा में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में ई-रिक्शा चालक अंकित (22) की मौके पर मौत हो गई। दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए। घायलों को पहले सरसौल के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।