नरवल: महाराजपुर थाना क्षेत्र में श्रद्धालुओं से भरी बस की ट्रॉले से हुई टक्कर, एक श्रद्धालु की हुई मौत; दर्जनों घायल
बुधवार तड़के 3:30 बजे एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। महाराजपुर थाना क्षेत्र में कानपुर-प्रयागराज नेशनल हाइवे पर श्रद्धालुओं से भरी बस ट्राले से टकरा गई। हादसे में एक श्रद्धालु की मौत हो गई और एक दर्जन से अधिक लोग घायल हुए। थाना प्रभारी ने जानकारी दी कि, इस भीषण हादसे में एक की मौत और कई लोग घायल हुए हैं सभी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्तीकर दिया गया है।