नरवल: महाराजपुर में सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौत, जबकि बेटी घायल
महाराजपुर थाना क्षेत्र में प्रयागराज नेशनल हाइवे पर ब्रह्मदेव मंदिर के पास एक गाड़ी ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी।बाइक पर सचेंडी निवासी सुरेंद्र अपनी पत्नी और 7 साल की बेटी के साथ फतेहपुर से अपने गांव जा रहे थे। हादसे में सुरेंद्र और उनकी पत्नी की मौत हो गई। उनकी बेटी गंभीर रूप से घायल है। थाना प्रभारी ने सोमवार रात 8 बजे बताया बेटी का इलाज अभी जारी है।