*नीमच पुलिस अधीक्षक ने चित्तौड़गढ़ डीएसटी प्रभारी एएसआई सूरज कुमार सहित टीम के 8 जवानों को 15 हजार रुपये के नकद पुरस्कार से किया सम्मानित*
#चित्तौड़गढ़, 12 नवंबर। पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि नीमच जिले के विभिन्न थानों में दर्ज एनडीपीएस एक्ट के तीन अलग-अलग मामलों में लंबे समय से फरार चल रहे इनामी आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल करने वाली चित्तौड़गढ़ जिला विशेष टीम (डीएसटी) को नीमच पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास द्वारा कुल 15 हजार रुपये के नकद पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। इस संबंध में 11 नवंबर को तीन अलग-अलग आदेश जारी किए गए।
तीनों मामलों में थाना रतनगढ़, नीमचसिटी एवं जीरन में दर्ज एनडीपीएस प्रकरणों में वांछित आरोपी रोशन, जसवंतसिंह एवं सोहनलाल पर 5-5 हजार रुपये का इनाम घोषित था। चित्तौड़गढ़ डीएसटी ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर संबंधित पुलिस थानों के सुपुर्द किया।
इस सराहनीय कार्रवाई के लिए डीएसटी प्रभारी एए