*मैट्रिमोनियल ऐप पर फर्जी आईडी बनाकर महिलाओं को प्रेमजाल में फंसाने वाला शातिर ठग गिरफ्तार*
#चित्तौड़गढ़, 12 नवंबर 2026। सदर थाना पुलिस ने मैट्रिमोनियल ऐप पर अलग-अलग नामों से फर्जी आईडी बनाकर महिलाओं से शादी का झूठा वादा कर लाखों रुपये की ठगी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने स्वयं को कुंवारा और बड़े होटल-कैफे का संचालक बताकर करीब 200 महिलाओं से संपर्क कर उन्हें अपने प्रेमजाल में फंसाने का प्रयास किया।
जिला पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि 10 नवंबर 2026 को एक प्रार्थीया ने सदर चित्तौड़गढ़ थाने पर इस आशय की रिपोर्ट पेश की गई कि एक व्यक्ति के द्वारा जीवनसाथी, मुस्लीम शादी मेट्रोमोनियल एप पर अलग अलग नाम से आईडी बना कर महिलाओ के साथ शादी के नाम पर धोखाधडी करता है। जिसने मेरे साथ शादी का झुठा वादा कर मेरे से करीब 70 हजार रूपये ऐठ लिये है। वगैरा रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज किया जाकर प्रकरण की गम्भीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अ