“MY HEALTH, MY PRIDE” स्वास्थ्य जांच एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत अभियान के अंतर्गत 250 युवाओं ने लिया भाग
–––
–––
मेरा युवा भारत (MY Bharat) रायसेन द्वारा “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत” अभियान के 100 संडे अभियान के अंतर्गत “My Health, My Pride” विषय पर स्वास्थ्य जांच एवं जागरूकता कार्यक्रम रविवार को शासकीय कन्या विद्यालय रायसेन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता, स्वस्थ जीवनशैली, निवारक स्वास्थ्य देखभाल तथा नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।
कार्यक्रम में सांची विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी, पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री रामपाल सिंह, श्री राकेश शर्मा, ब्रह्माकुमारी शकुंतला दीदी, डॉ. यशपाल बाल्यान, जन अभियान परिषद की जिला समन्वयक सुश्री प्रिया चौधरी, डीटीओ डॉ. आरती गंगवाल सहित लगभग 250 युवाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
स्वास्थ्य जांच शिविर एवं विशेषज्ञ सत्र
कार्यक्रम में युवाओं के लिए स्वास्थ्य जांच एवं बेसिक हेल्थ स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया। इसके साथ ही युवाओं के स्वास्थ्य एवं नशामुक्ति से जुड़े विषयों पर दो महत्वपूर्ण Expert Sessions आयोजित किए गए।
प्रथम विशेषज्ञ सत्र में सुश्री नीता साहू द्वारा “Importance of Nutrition & Good Health” विषय पर जानकारी दी गई। उन्होंने युवाओं को संतुलित एवं पौष्टिक आहार, स्वस्थ जीवनशैली तथा बेहतर स्वास्थ्य के लिए आवश्यक पोषण के महत्व के बारे में जागरूक किया।
द्वितीय विशेषज्ञ सत्र में डॉ. आरती गंगवाल, DTO जिला चिकित्सालय रायसेन द्वारा “Ill Effects of Drug Addiction” विषय पर विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होंने युवाओं को नशे के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों तथा नशे से दूर रहने के महत्व के बारे में जागरूक किया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं नशामुक्ति शपथ
कार्यक्रम में युवाओं द्वारा सांस्कृतिक नृत्य एवं नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति भी दी गई। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नशे के दुष्प्रभावों एवं नशामुक्त जीवन के महत्व का प्रभावी संदेश दिया गया।
इस अवसर पर उपस्थित युवाओं को “नशा मुक्त युवा” शपथ भी दिलाई गई, जिसमें युवाओं ने स्वयं नशे से दूर रहने तथा समाज में नशामुक्ति का संदेश प्रसारित करने का संकल्प लिया। मेरा युवा भारत रायसेन द्वारा इस कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ, जागरूक एवं नशामुक्त जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।
#Raisen Jansampark Madhya Pradesh JDjansampark Bhopal
32 views | Raisen, Madhya Pradesh | Sep 27, 2026