सेवा से संकल्प अभियान : नशामुक्ति और हरियाली का दिया संदेश
–––
–––
मप्र जन अभियान परिषद रायसेन द्वारा वनगंवा सेक्टर की ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति मानपुर में “सेवा मेरा योगदान एवं सेवा संकल्प अभियान” के अंतर्गत नशामुक्ति, स्वच्छता, शिक्षा एवं पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई गई। इसके उपरांत ग्राम नयापुरा में बैठक आयोजित कर नशे से दूर रहने हेतु जागरूकता चौपाल आयोजित कर वृक्षारोपण एवं “स्वच्छता ही सेवा” अभियान की गतिविधियों पर चर्चा की गई तथा पौधरोपण किया गया। कार्यक्रम में नवांकुर संस्था रायसेन राधाकृष्ण जन कल्याण समिति बरूखार के अध्यक्ष, सदस्य, नवांकुर सखी एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
#Raisen #सेवा_संकल्प_अभियान Jansampark Madhya Pradesh JDjansampark Bhopal Collector Office Raisen
42 views | Raisen, Madhya Pradesh | Sep 23, 2026