सेवा संकल्प अभियान में नुक्कड़ नाटक से दिया जा रहा है नशामुक्ति का संदेश
––––
जिले में सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत “नमो सेवा-अनकही कहानियां” कार्यक्रम के तहत विभिन्न जनजागरूकता विषयों पर नुक्कड़ नाटकों का आयोजन कर नागरिकों नशामुक्ति, साइबर सुरक्षा, सड़क सुरक्षा, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक जागरूकता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूक किया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को औबेदुल्लागंज बस स्टैण्ड, आरोग्य केन्द्र, मण्डीदीप, भोजपुर आदि में सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के सहयोग से सहारा साक्षरता एज्यूकेशनल एण्ड सोशल वेलफेयर सोसायटी द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नागरिकों को नशामुक्ति के लिए प्रेरित किया गया। इन प्रस्तुतियों का उद्देश्य जनसामान्य तक महत्वपूर्ण सामाजिक संदेशों को मनोरंजक एवं प्रभावी माध्यम से पहुंचाना तथा लोगों को जागरूक कर सकारात्मक बदलाव के लिए प्रेरित करना है।
#Raisen
19 views | Raisen, Madhya Pradesh | Sep 25, 2026