सेवा संकल्प अभियान के तहत ग्राम बरहा खुर्द और साजड़ी में पौधरोपण
––––
#सेवा_संकल्प_अभियान के अंतर्गत मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा चयनित नवांकुर संस्था मां रेवा सेवा समिति द्वारा ग्राम बरहा खुर्द उदयपुरा और ओबेदुल्लागंज में नवांकुर संस्था साजड़ी ने हनुमान मंदिर परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान पांच जामुन,आम,नीम, कनेर के पौधों का रोपण किया गया तथा पर्यावरण संरक्षण एवं वृक्षों के महत्व पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में उदयपुरा से एमएसडब्ल्यू के छात्र तथा नवांकुर संस्था के अध्यक्ष उपस्थित रहे। ओबेदुल्लागंज में ग्राम विकास समिती साजड़ी के सदस्यों तथा ग्रामीणजन ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनभागीदारी एवं जागरूकता का संदेश दिया गया।
#Raisen Jansampark Madhya Pradesh JDjansampark Bhopal Collector Office Raisen
28 views | Raisen, Madhya Pradesh | Sep 27, 2026