पिंड्रा: फूलपुर के ढोरा गांव पहुंचे बागेश्वर धाम के कथा वाचक धीरेंद्र शास्त्री
वाराणसी के फूलपुर थाना क्षेत्र ढोरा गांव प्रख्यात कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री पहुंचे। अपने शिष्य के घर गुरुवार के भोर पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री का ग्रामीणों ने भव्य स्वागत किया। बताया जा रहा है, कि उन्होंने अपने शिष्य से वादा किया था, कि जब वह वाराणसी आएंगे तो उनके घर जरूर आएंगे। अपने वादे को पूरा करते हुए धीरेंद्र शास्त्री अपने शिष्य के घर पहुंचे।