पिंड्रा: कुंडी बिजली उपकेंद्र के गांवों में विजलेंस टीम ने की छापेमारी, 5 लोगों पर दर्ज हुआ मुकदमा
वाराणसी में लगातार बिजली विभाग के अधिकारी हाई लॉस उपकेंद्र पर छापेमारी कार्यवाही कर रही है। इसी क्रम में गुरुवार को कुंडी उपकेंद्र के इशीपुर और कुंडी गांव में विभाग के अधिकारियों संग विजलेंस टीम ने छापेमारी किया। बिजली चोरी किए जाने पर 5 लोगों के खिलाफ टीम ने मुकदमा दर्ज करवाया। वही 12 बड़े बकाएदारो की बिजली कनेक्शन काट चेतावनी भी दिया।