सीमित संसाधनों में प्रतापगढ़ रोडवेज का कमाल, प्रदेश में हासिल किया दूसरा स्थान; 14 साल बाद टॉप-फाइव में वापसी
प्रतापगढ़ रोडवेज आगार ने प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल किया है। सीमित संसाधनों के बावजूद आगार की 26 बसें 26 रूटों पर संचालित हो रही हैं। रोडवेज प्रबंधक गजेंद्र पारासर के अनुसार, संचालन, आय अर्जन और बसों के रखरखाव में निर्धारित लक्ष्यों को पूरा किया गया। आगार से प्रतिदिन करीब 4 लाख रुपये की आय हो रही है। बसों के नियमित मेंटेनेंस और बेहतर प्रबंधन से संचालन व्यवस्था मजबूत बनी रही। खास बात यह है कि करीब 14 साल बाद प्रतापगढ़ आगार प्रदेश के टॉप-फाइव में शामिल हुआ है। रोडवेज के 63वें स्थापना दिवस पर आगार को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
#Pratapgarh #Roadways #RajasthanRoadways #RajasthanNews #PratapgarhNews RoadwaysNews