बांसवाड़ा दशहरा मेले के टेंडर पर बवाल, हंगामे के बीच 71.11 लाख में वंदे मातरम एम्यूजमेंट को मिला ठेका
बांसवाड़ा। नगर परिषद के दशहरा मेले के टेंडर की प्रक्रिया मंगलवार को हुए हंगामे और विरोध के बाद बुधवार दोपहर करीब 3 बजे पूरी हुई। मेले का ठेका वंदे मातरम एम्यूजमेंट, सूरत की फर्म को 71 लाख 11 हजार रुपए में दिया गया। टेंडर के लिए 9 फर्मों ने आवेदन किया था, जिनमें से 6 आवेदन निरस्त होने के बाद तीन फर्मों के बीच बोली हुई। मंगलवार को अपात्र ठेकेदारों ने धांधली और पक्षपात के आरोप लगाते हुए हंगामा किया और बोली रुकवा दी। विवाद के चलते प्रक्रिया रात करीब 1 बजे तक चली। सभापति मुकेश रावत ने बताया कि अब टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। 11 अक्टूबर से नवरात्रि शुरू होने के कारण तैयारियों के लिए समय कम है।
#Banswara #DussehraMela #TenderControversy #MunicipalCouncil