आनी: श्वाड स्कूल में अंडर-19 गर्ल्स खेलकूद प्रतियोगिताओं का शुभारंभ
Ani, Kullu | Jun 27, 2024 राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला श्वाड़ में तीन दिवसीय अंडर-19 गल्र्स खेलकूद प्रतियोगिताओं का शुभारंभ हो चुका है। शुभारंभ अवसर पर क्षेत्र के समाजसेवी एवं युवा खिलाड़ी रामकुमार कटोच ने मुख्यातिथि बतौर शिरकत करते हुए सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिक्षा के साथ-साथ खेलों का छात्रों के जीवन का एक अहम हिस्सा है।