आनी: स्कूल प्रबंधन के खिलाफ स्कूली बच्चों ने किया आनी कस्बे में प्रदर्शन
Ani, Kullu | Jun 25, 2024 आनी के पीएम श्री आदर्श विद्यालय के करीब दो दर्जन बच्चों ने स्कूल प्रबंधन के खिलाफ आनी कस्बे में मंगलवार को नारेबाजी की। जिसके बाद सभी बच्चे नारेबाजी करते हुए एसडीएम आनी नरेश वर्मा से मिले। मामले के अनुसार स्कूल के 5 अध्यापको द्वारा स्कूल के छात्र की बेरहमी से पिटाई कर दी।