आनी: चवाई के पास सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की हुई मौत व चार घायल, अस्पताल में उपचार जारी
Ani, Kullu | Jun 27, 2024 वीरवार को आनी-चवाई सड़क मार्ग पर च्वाई के साथ भांगीडवार के पास दूध लेकर आ रही एक बेलोरो कैम्पर सड़क से नीचे लुढ़क कर दुर्घटनाग्रस्त हुई है। दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गयी है, जबकि 4 अन्य घायल हुए हैं। घायलों को स्थानीय लोगों ने कड़ी मुश्कत से सड़क तक निकाला, जहां से उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए सिविल अस्पताल आनी पहुँचाया गया है।