आनी: सजवाड़ सड़क पर पुल नहीं बना पाई सरकार, विधायक सुरेंद्र शौरी
Ani, Kullu | Jun 26, 2024 बंजार के विधायक सुरेंद्र शौरी ने बुधवार को कहा कि सरकार ने पिछली बरसात से सबक नहीं लिया। पिछले एक साल से सरकार और प्रशासन सजवाड़ सड़क में एक स्थान पर स्थायी पुल नहीं लगा पाए। इसका खामियाजा किसानों और बागवानों को फल सीजन के समय भुगतना पड़ेगा। साथ ही उन्होंने कहा की कुल्लू-बंजार मुख्य सड़क पर भूस्खलन वाले स्थानों को जल्द दुरुस्त किया जाए।