आनी: मुख्यमंत्री से मिलेंगे प्रेस क्लब आनी के सदस्य,बैठक में लिया गया निर्णय
Ani, Kullu | Jun 25, 2024 मंगलवार को प्रेस क्लब आनी की एक विशेष बैठक विश्राम गृह आनी में आयोजित की गई।बैठक की अध्यक्षता प्रेस क्लब आनी के अध्यक्ष हरिकृष्ण शर्मा ने की। बैठक में प्रेस रूम के जल्द निर्माण करवाने, सहित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई, सभी सदस्यों ने निर्णय लिए की प्रेस रूम के निर्माण को लेकर जल्द ही प्रेस क्लब आनी का एक प्रतिनिधिमंडल शिमला में CM से मिलेगा।