आनी: आनी कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी परसराम ने उपायुक्त से की मुलाकात, समस्याओं से करवाया अवगत
Ani, Kullu | Jun 26, 2024 आनी विधानसभा क्षेत्र से पूर्व में रहे कांग्रेस प्रत्याशी परसराम ने उपायुक्त कुल्लू से मुलाकात की है। बुधवार को परसराम ने बताया कि इस दौरान उन्होंने उपायुक्त कुल्लू को आनी विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से भी अवगत करवाया और उनके जल्द समाधान उपयुक्त से मांग की है।