जिला कलेक्टर एवं जिला पुलिस अधीक्षक ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण।
दैनिक वीरधरा राजस्थान।
चित्तौड़गढ़। पंचायती राज चुनाव-2026 के दौरान जिला कलेक्टर डॉ. मंजू एवं जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर मतदान व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों ने मतदान प्रक्रिया, मतदाताओं की आवाजाही, सुरक्षा व्यवस्था एवं मतदान केंद्रों पर तैनात कार्मिकों की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया।
दोनों अधिकारियों ने संबंधित अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों से व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही मतदान केंद्रों पर सतर्कता बनाए रखने, कानून-व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष मतदान संपन्न करवाने के निर्देश दिए।