फतेहाबाद: तहसील मुख्यालय पर व्याप्त अनियमितताओं को लेकर बार एसोसिएशन ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, 15 दिन का अल्टीमेटम
Fatehabad, Agra | Aug 11, 2026 अधिवक्ता बार एसोसिएशन फतेहाबाद जिला आगरा ने तहसील फतेहाबाद में कथित भ्रष्टाचार और राजस्व मामलों में अनियमितताओं को लेकर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है।ज्ञापन का नेतृत्व बार एसोसिएशन के अध्यक्ष धर्म सिंह राजपूत ने किया। एसोसिएशन ने आरोप लगाया कि तहसील में विरासत दर्ज कराने, दाखिल-खारिज, खतौनी तथा अन्य राजस्व कार्यों में लापरवाही की जा रही है