Public App Logo
राजस्थान। शादी समारोह के दौरान कार की छत पर पटाखे फोड़ना लोगों को भारी पड़ गया। आतिशबाजी के दौरान अचानक कार में आग लग गई और देखते ही देखते वाहन धू-धू कर जलने लगा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कुछ ही पलों में शादी की खुशियां अफरा-तफरी में बदल गईं और मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। यह घटना एक बार फिर दिखाती है कि पटाखों और आतिशबाजी के दौरान थोड़ी सी लापरवाही भी बड़ा हादसा करा सकती है। ऐसे आयोजनों में सुरक्षा का विशेष ध्यान रखना बेहद जरूरी है। . . . . #Rajasthan #RajasthanNews #Wedding #WeddingFire #FireAccident - Fatehabad News