कोल: अकराबाद डाकघर में आधार कार्ड बनाने के नाम पर 250 रुपए रिश्वत मांगने का आरोप, लोगों ने किया हंगामा
Koil, Aligarh | Jan 9, 2025 अकराबाद डाकघर में आधार कार्ड बनाने के नाम पर 250 रुपए रिश्वत मांगने का आरोप लगा है। आरोप है आधार कार्ड बनवाने वाले लोग रोज आते हैं और लाइन में लगकर वापस चले जाते हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि आधार कार्ड बनाने के नाम पर 250 रुपए की मांग की जाती है। पैसे ना देने पर प्रतिदिन लोगों को लौटा दिया जाता है। स्थानीय लोगों ने हंगामा कर कार्रवाई की मांग की है।